दाे सगे भाइयों ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात काे उनकी बहन से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक की हत्या कर दी। शव काे रात भर घर में ही रखा। सुबह हाेते ही घर से लाकर लाश काे सड़क किनारे फेंक दिया। शनिवार सुबह मोतिहारी और मुजफ्फरपुर की पुलिस थाने की सीमा के विवाद में तीन घंटे तक उलझी रही। इसका फायदा पाकर हत्यारोपी दाेनाें भाई भाग निकले। हत्याकांड का खुलासा खुद उस लड़की ने किया। पब्लिक के बीच आकर उसने सरेआम बताया कि प्रेमी युवक की हत्या उसके दाेनाें भाइयों ने मिल कर की है।
अभिषेक की लाश साहेबगंज थाने के धाराेपाली गांव में बरामद हाेने की वजह से साहेबगंज पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि, लड़की का घर केसरिया थाना क्षेत्र के दिलावरपुर में है। इस वजह से मृतक के चाचा विजय सिंह ने पूर्वी चंपारण के केसरिया थाने में हत्या की शिकायत दी है। ऑनर किलिंग काे लेकर पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर बॉर्डर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
एक ही सड़क के दाेनाें तरफ है लड़की और लड़के के घर, लेकिन जिला अलग-अलग
लड़की का घर पूर्वी चंपारण के दिलावरपुर और उसके प्रेमी अभिषेक का घर धाराेपाली पंचायत के गुलाबपट्टी (थाना साहेबगंज, मुजफ्फरपुर) है। दाेनाें ही गांव सड़क के इस पर और उस पार हैं। प्रेमी-प्रेमिका दाेनाें एक ही जाति से भी आते हैं। वारदात के संबंध में लड़की ने ही जानकारी दी। उसने कहा प्रेमी अभिषेक उसके गांव एक शादी में आया था। वह उससे मिलने घर में आना चाहता था। उसने उसे राेका भी, लेकिन वह नहीं माना। अभिषेक घर पहुंच गया। उसे एक भाई ने देख लिया।
उसने दूसरे भाई काे काॅल कर अभिषेक के आने की जानकारी दी। दाेनाें भाइयों ने अभिषेक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। अभिषेक के चाचा ने दिलावरपुर के आनंद मोहन और छाेटू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। साहेबगंज थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि कांड की प्राथमिकी पूर्वी चंपारण के केसरिया में हाेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.