मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के भूसाही नदी पुल के समीप की है। जहां बाइक सवार युवक व किशोर पुल के रेलिंग से टकरा गए। इसके बाद अनियंत्रित होकर वे लोग नीचे गिर गए। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसके पीछे बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
ताया जाता है कि घटना के दौरान रेलिंग से टकराने पर तेज आवाज आई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। घायल किशोर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इधर, मामले की सूचना बोचहा थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मृतक की पहचान में जुट गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक सवार दरभंगा की ओर से आ रहा था। वह बोचहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित हो गया। इसके बाद पुल के रेलिंग से जा टकराया। वहीं, कुछ लोगो का कहना है कि बाइक सवार रेलिंग से टकराकर पुल के नीचे गिर गया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है। हालांकि, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक के नाम पते का सत्यापन करने में जुट गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.