संजय झा ने कहा- नीतीश पर लोगों को भरोसा:जल संसाधन मंत्री ने कुढ़नी विधानसभा के कई गांवों में किया जनसंपर्क

मुजफ्फरपुर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

जल संसाधन एवं सूचना व जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने शुक्रवार को कुढ़नी उपचुनाव को लेकर किशनपुर मधुबन, चंद्रहट्टी, बंगरा वंशीधर और छाजन हरिशंकर पश्चिमी पंचायत के कई गांवों में महागठबंधन समर्थित जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के पक्ष में जनसंपर्क किया। इस दौरान विभिन्न गांवों में लाेगाें ने उनका स्वागत किया। जनसंपर्क के बाद मंत्री संजय झा ने कहा कि कुढ़नी के मतदाताओं का भराेसा जननेता नीतीश कुमार पर है। नीतीश कुमार ने न्याय के साथ बिहार के सभी क्षेत्रों व समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया है।

आधी आबादी को सशक्त बनाने के नीतीश कुमार के ऐतिहासिक फैसलों के कारण ही पूरे बिहार में महिला मुखिया, महिला पुलिसकर्मी, महिला शिक्षिका नजर आती हैं। बिहार के समाज में महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ा है, वहीं बिहार के विकास को भी गति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार सरकार के सभी विभागों में बड़े पैमाने पर नई नियुक्तियां की जा रही हैं। युवाओं की उच्च शिक्षा और अपना उद्यम स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...