पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रखंड की सिंघिया टू पंचायत में मुंबई से लौटे प्रवासी की मौत के बाढ़ कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक तौर पर गांव में सख्ती बढ़ा दी गई है। सोमवार को मृतक पॉजिटिव मजदूर के घरों तक जाने वाली सड़क को सील कर आसपास के क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सड़क पर बैरिकेड लगा कर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सूचना के बाद से गांव समेत आस पास के इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पॉजिटिव मृतक के अगल-बगल के घरों के लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। बीडीओ मनोरमा कुमारी ने बताया पॉजिटिव निकले मृतक के परिजनों को अगले निर्देश आने तक के लिए घर में ही क्वारेंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है। मेडिकल टीम के डॉक्टर लगातार सभी के संपर्क में बने हुए हैं। स्थानीय मुखिया को कंटेनमेंट जोन में सभी सुविधाएं मुहैया करने के लिए कहा गया है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.