पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
थाना क्षेत्र के खोकसाहा बाजार स्थित गिट्टी डिपो के पास बोलेरो-बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक की पहचान सुरौली निवासी नन्हकी कुमार 18 वर्ष के रूप में की गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक बाइक से अपने घर सुरौली से खोकसाहा बाजार बाइक से सामान लेने आ रहा था। विपरीत दिशा से बोलेरो जा रही थी। दोनों गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हो गईञ इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को पीएचपी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। इसकी जानकारी परिजनों ने को दिया गया।
परिजन पहुंच कर घायल युवक को लेकर बेगूसराय निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक को परिजनों ने डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुनः वापस लाया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मां फूलों देवी, पिता कामेश्वर दास का रो-रो कर बुरा हाल था। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने मुखिया दिलीप कुमार, पुर्व मुखिया पति महेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.