प्रखंड की मरीचा पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष कमल सिंह (75) की निधन पर विभिन्न पैक्स अध्यक्ष, राजनीतिक दल के नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना प्रकट किया है। पूर्व पैक्स अध्यक्ष कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में मुखिया संजीत कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र ठाकुर, भाजपा जिला किसान मोर्चा महामंत्री उदय कुमार चौधरी, उदय कुमार झा आदि हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.