चर्चा:आत्मा की बैठक में मधु मत्स्य, पशु पालन पर चर्चा

समस्तीपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ई किसान भवन कल्याणपुर परिसर में आत्मा की बैठक। - Dainik Bhaskar
ई किसान भवन कल्याणपुर परिसर में आत्मा की बैठक।

प्रखंड क्षेत्र के आत्मा कार्यालय कल्याणपुर में बुधवार को प्रखंड आत्मा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड आत्मा अध्यक्ष किसान रत्न सीताराम शर्मा ने की। संचालन बीएओ अनिल कुमार ने किया। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं बीएओ ने मधुपालन,मत्स्य बकरी पालन ,पशु पालन आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए इसके लाभ को बताया। बैठक में मत्स्य पालन राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के लिए सर्वसहमति से सुधीर सहनी का चयन किया गया। बैधनाथ साह व भोला कुमार को मधुमक्खी पालन के प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया। मौके पर जीप सदस्य नविता देवी, आत्मा सदस्य पूर्व पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी,नवल कुमार सिंह,सुधीर सहनी,कौशल किशोर शर्मा,अजय कुमार बबलू,पशु चिकित्सक मनोज कुमार, बीसीओ शुशील कुमार, बीटीएम विजय कुमार,इंद्रजीत गौरव,सूर्यभूषण,रूपम कुमारी सहित सभी सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...