पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आगामी 7-11 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान लगाया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक जाने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते हैं। वहीं तराई वाले क्षेत्र दरभंगा व मधुबनी में एक-दो स्थानों पर 9-10 अप्रैल को बारिश हो सकती है। वहीं इस दौरान 10 अप्रैल तक 10-14 किलोमीटर की रफ्तार से पूरबा हवा चल सकती है।
सामान्य से 1.20 कम रहा न्यूनतम तापमान
बताया गया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहकर 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहकर 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी चार दिनों में दोनों तापमान में बढ़ोतरी होगी।
400 तक जाएगा अधिकतम तापमान
^आगामी पांच दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दाैरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। वहीं दरभंगा व मधुबनी में दो दिन बाद हल्के बारिश की संभावना है। वहीं चार दिनों तक पूरबा व एक दिन पछिया हवा चलेगी।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, आरपीएनएयू, पूसा
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.