पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खास टभका दक्षिण पंचायत के कमराइन गांव में आयोजित श्री रामनाम महायज्ञ सह भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा से लेकर संध्या आरती में भाग लेने लोगों का हुजूम लगा रहता है। रामनाम संकीर्तन से इलाके का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
भागवत कथा के पांचवें दिन विश्व प्रसिद्ध कथा वाचिका पूज्य जया किशोरी जी ने कथा की शुरुआत भगवान कृष्ण के बाल लीलाओं से की। इसमें भगवान भोलेनाथ द्वारा कृष्ण के बाल रूप दर्शन की कथा विस्तार से सुनाई। भगवान कृष्ण का गोपियों संग की गई कई लीलाओं की चर्चा की एवं भगवान का व्यवहार नटखट होने के कारण ही उनका नाम कृष्ण पड़ा। इस पर भी विस्तार से चर्चा की।
माखनचोर कन्हैया एवं माता यशोदा की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि संसार में माता यशोदा और नंद से बढ़कर भगवान से प्रेम करने वाला दूसरा कोई भक्त पैदा नहीं हुआ।
गोवर्धन पर्वत की कथा एवं महत्ता की कथा बताई गई
कथा के अंत में गोवर्धन पर्वत की कथा एवं महत्ता कथा व्यास द्वारा बताई गई। भगवान कृष्ण की महिमा का महिमा का वर्णन करते हुए बताया किस प्रकार उन्होंने देवराज इंद्र के घमंड को समाप्त किया और नंद गांव वासियों की इंद्र के प्रकोप से रक्षा की। मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, अमरेंदर चौधरी उर्फ गिरीश बाबू, संकुल समन्वयक अविनाश कुमार, नीरज कुमार, राजेश सिंह, नीलमणि कुमार, बम शंकर सिंह, राजीव कुमार, पंकज सिंह, रोशन ठाकुर आदि थे।
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.