विरोध-प्रदर्शन:डीजल-पेट्रोल व गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की साइकिल यात्रा

समस्तीपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महंगाई के विरोध में साइकिल रैली निकालते कांग्रेसी। - Dainik Bhaskar
महंगाई के विरोध में साइकिल रैली निकालते कांग्रेसी।
  • रैली कांग्रेस के मथुरापुर स्थित जिला कार्यालय से निकलकर शहर में भ्रमण की

डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि, कमरतोड़ महंगाई के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में गैस सिलेंडर सिर पर लेकर साइकिल रैली निकाली। रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अबू तमीम कर रहे थे। रैली कांग्रेस के मथुरापुर स्थित जिला कार्यालय से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बहादुरपुर, जितवारपुर आदि स्थानों का भ्रमण कर नारेबाजी की। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों ने भाग लिया। रैली के दौरान लोग पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि वापस लेने, आम उपभोक्ता वस्तुओं की महंगाई कम करने संबंधित नारों की तख्तियां अपनी साइकिल व गले में लटकाये हुए थे। लोगों ने कहा कि सरकार जबतक मूल्य वृद्धि वापस नहीं लेती आंदोलन जारी रहेगा।

जुलूस में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष विशेश्वर राय, देवेंद्र नारायण झा, सरोज कुमार सिंह, मोइन अहमद खान, विनोद कुमार झा, लाल नारायण ठाकुर, मुकेश कुमार चौधरी, सुनील पासवान, बद्री प्रसाद सिंह, अब्दुल फत्ताह, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ई अबू तनवीर, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजू कुमारी, एससी एसटी विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, अल्पसंख्यक अध्यक्ष मसीर आलम सिद्दीकी, ठाकुर मनोज भारद्वाज, अब्दुल मालिक, डोमन राय, अरविंद कुमार सिंह, सुजय कुमार पासवान, नंद कुमार चौधरी आदि थे।