पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्रामीण मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को 24-28 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ व मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान में भी इस अवधि में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना बताई जा रही है। पूर्वानुमानित अवधि में 5-7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से मुख्यत: पछिया हवा चलने की संभावना जताई गई है।
सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा न्यूनतम पारा
मौसम में आए परिवर्तन बाद मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहकर 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहकर 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
तापमान में होगी बढ़ोतरी, बढ़ेगा गर्मी का प्रभाव : मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे गर्मी का भी प्रभाव बढ़ेगा। पछिया हवा चलने की संभावना है इससे रात व सुबह में ठंड का अहसास होगा। -डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, आरपीएनएयू, पूसा।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.