ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को आगामी 1-5 दिसंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम बादल आ सकते हैं। वहीं इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि समस्तीपुर के अलावा बेगूसराय, दरभंगा व मधुबनी जिलों के एक-दो स्थानों पर 4-5 दिसंबर को बूंदा बूंदी हो सकती है। बताया गया कि इसके कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे न्यूनतम तापमान के 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आने की संभावना है। यह 12-14 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं इस अवधि में अधिकतम तापमान 24-27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं बताया गया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान इस वर्ष पहली बार 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था। वहीं अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा।
4 दिनों तक चलेगी पछिया हवा, उसके बाद चलेगी पूरबा
बताया गया कि आगामी चार दिनों तक जिला में पछिया हवा चलेगी। जिससे ठंड का एहसास बढ़ा रहेगा। वहीं उसके बाद पूरबा हवा चलेगी जिसके कारण हल्की बूंदा बूंदी के आसार हैं। औसतन 8-15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी।
^आगामी चार दिन बाद बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री व अधिकतम 24-27 डिग्री तक रह सकता है। जिससे ठंड का एहसास बढ़ा रहेगा। वहीं 5 दिसंबर तक उत्तर बिहार के में मध्यम बादल रह सकते हैं। -डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.