पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। गुरुवार से फिर पछिया हवा चलने की संभावना है। ऐसी स्थिति में ठंड बढ़ेगी। पिछले दो दिनों से पूरवा हवा चलने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली थी। मंगलवार रात लोगों ने गरमी का एहसास भी किया था। राजेंद्र कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग के कृषि वैज्ञानिक डॉ अब्दुल सत्तर ने बताया कि अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं। उसके बाद आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहने के कारण सुबह में कुहासा छा सकता है। जबकि 7- 9 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
चने की फसल में कीट सेे बचाव के लिए फिरोमोन का प्रयोग करें
उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि नवंबर महीने के शुरू में बोई गई रबी मक्का की फसल जो कम से कम 50 दिनों की हो चुकी है। इस फसलों में 50 किलोग्राम नेत्रजन उर्वरक का प्रयोग कर मिट्टी चढ़ाएं। सब्जियों वाली फसल में निकाई गुड़ाई करें। चने की फसल में फली छेदक कीट के नियंत्रण के लिए फिरोमोन दवा का प्रयोग करें। लहसुन की फसल में निकौनी व सिंचाई करें। गेहूं की फसल से खर पतवार को खत्म करने के लिए सल्फोसल्फयुरॉल का प्रयोग करें।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.