सीतामढ़ी जिले में एकता, भाईचारा, उत्साह, उमंग और रंगों का पर्व होली तमाम खुशियां, उम्मीदों की सौगात लेकर आ गई है। पिछले दो दो वर्ष से लोगों के तन-मन में छाई महामारी की उदासी भी होलिका में भष्म हो गई। गुरुवार को मध्य रात्रि के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव का उल्लास छा गया है। सड़कों और चौराहो पर सभी धर्मों के लोगों ने होली खेली।
इस दौरान जिले में शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में प्रेम एवम भाईचारे के साथ होली पर्व मनाई जा रही है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी एवम पुलिस पदाधिकारी मौजूद। डीएम सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय सहित सभी वरीय अधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायज़ा ले रहे है ।
प्रतिनियुक्त अधिकारियों की उपस्थिति की भी जाँच की जा रही थी। पुलिस एवम उत्पाद विभाग की टीम लगातार औचक जाँच एवम छापेमारी कर रही है। जिसमे उन्हें काफी सफलता भी मिल रही है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण जगह से काफी मात्रा में अवैध शराब पकड़े गए है।
हालांकि पुलिस इसका खुलासा नहीं की है कि कितना शराब पकड़ा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 जगहों से 150 लीटर शराब बरामद किया है। वही ब्रेथ एनेलाइजर से भी जांच कर 20 लोगो को पकड़ा गया है। वही चार कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.