सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना अंतर्गत डुमरी गांव में मछली मारने गए लापता एक 15 वर्षीय किशोर कि शव दो दिन बाद मिला। दरअसल मृत किशोर दो दिन पूर्व मनुष्मरा नदी के मछली मारने गया था। इस दौरान अचानक युवक नदी के गहरे पानी में चला गया। घंटो बीत जाने के बाद परिजनों ने लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद नही मिलने पर परिजनों के द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।
दो दिन से परिजन लापता 15 वर्षीय किशोर के तलाश में जुटे हुए थे। आज शनिवार को गांव के कुछ लोगों ने नदी किनारे उक्त किशोर के शव को उपलाते हुए देखा। मृत युवक की पहचान मेजरगंज के डुमरी निवासी भिखारी राउत के 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार आशिक के रूप में की गई है। जिसके बाद यह खबर जंगल के आग की तरह गांव में फैल गई। जिसके बाद घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गया। वही इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई।
सूचना पर मेजरगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस पहुंचकर मामले के छानबीन में जुट गई है। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भेज दिया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगो ने बताया को किशोर नदी किनारे मछली मारने गया था। हालांकि परजनो ने उसे जान बूझकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.