पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रविवार को सुबह से ही मौसम में कनकनी रही। दिन भर दक्षिण-पश्चिम हवा के कारण मौसम में ठंड व कनकनी बनी रही। इधर, सुबह व शाम धुंध से जहां एक तरफ वाहनों के परिचालन में परेशानी होती रही, वहीं ठिठुरन से लोग भी देर तक घरों में सिकुड़े रहे। दिन में धूप निकली लेकिन ठंड एवं कनकनी के सामने निष्प्रभावी ही बनी रही। दिन में अधिकतम 25.2 व न्यूनतम तापमान 11.1 रहा, वहीं दिन भर दक्षिण पश्चिम हवा की गति 12 किमी की रफ्तार से बहती रही।
हालांकि इस दौरान आसमान साफ रहा तथा अधिकतम सापेक्षिक आद्रता का प्रतिशत 48 व न्यूनतम प्रतिशत 23 था। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में 4 डिग्री तक मौसम के पारा में गिरावट के आसार बने हुए हैं। जहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री होगी वहीं मंगलवार व बुधवार को पारा 7 डिग्री तक पहुंचेगा। वहीं, अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री तक रहेगा।
गेहूं व मक्के की फसल में सिंचाई करें किसान
मौसम में तापमान का गिरावट जारी है। आगे भी तीन दिनों तक राहत की संभावना नहीं है। कृषि वैज्ञानिक सह नोडल पदाधिकारी डाॅ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि 21 दिनों पर गेहूं तथा 50 दिनों पर मक्का के पौधों की सिंचाई जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को आलू को झुलसा व अरहर, मसूर तथा सरसों को लाही से बचाने के लिए दवा का छिड़काव करने की जोर दिया है।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.