पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सीतामढ़ी-शिवहर में गुरुवार को अहले सुबह से ही मौसम में कड़क ठंड व कनकनी से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। चारों तरफ घना धुंध लगा रहा एवं वहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। उत्तर पश्चिमी बर्फानी हवा के कारण मौसम में धुंध के साथ ही कनकनी लोगों में सिरहन व कंपकपी पैदा करती रही। विजिबिलिटी भी प्रभावित रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धीरे-धीरे विजिबिलिटी बढ़ती गई तथा दिन में दो बजे के करीब मंद रोशनी के साथ सूरज दिखने लगा। दोपहर बाद से ही दोबारा कुहासा लगना शुरु हो गया।
प्रशासन की ओर से चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की महज खानापूर्ति की गयी है। हालांकि कुछ जगहों पर स्थानीय संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से अलाव की व्यवस्था की गयी है। वहीं गुरुवार को मौसम का पारा अधिकतम 18.5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया। अगले 24 घंटा में तापमान में और कमी आने और इसके 6 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना व्यक्त की गयी है। ठंड से अगले तीन दिनों तक राहत नहीं मिलेगी।
अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान घटकर 6 डिग्री तक पहुंचने की है संभावना
दिन चढ़ने के साथ ही विजिबिलिटी में सुधार
सुुबह 6 बजे विजिबिलिटी काफी कम, करीब दो मीटर तक थी। 2 बजे सूरज के निकलने के बाद ही विजिबिलिटी में बढ़ोतरी हुई। इधर, सुबह करीब चार बजे से 9 बजे तक ओस गिरती रही। वहीं 12 बजे से लेकर दो बजे के बीच रोशनी ठीक-ठाक रहने के कारण वाहन चालकों को परेशानी नहीं हुई। इस दौरान विजिबिलिटी लगभग सामान्य रहा। वहीं धुंध के छंटने से सूरज भी दिखने लगा। हालांकि रोशनी बहुत ही मंद थी।
गेहूं व मक्का में सिंचाई व सब्जियों में निकाई जरूरी
कृषि वैज्ञानिक सह नोडल ऑफिसर डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि गेहूं व मक्का की सिंचाई के बाद अब उसे चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों एवं दीमक कीट से बचाव करना जरूरी है। चौड़ी खरपतवारों से बचाव के लिए 24-डी सोडियम लवण प्रति हेक्टेयर एक किलोग्राम तथा संकरी पत्ती वाले खरपतवार के लिए क्लोडिनॉफॉड का घोल खेतों में छिड़काव की सलाह दी। इसके साथ ही मक्का में सिंचाई के बाद 50 किलोग्राम नेत्रजन छिड़काव करने को कहा।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.