पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर थाना क्षेत्र के रिंग बांध स्थित सिद्धि आश्रम (बड़ी कुट्टी) के पास जमीन संबंधी विवाद को लेकर पत्थरबाजी व मारपीट हुई। इस दौरान गोली मारकर एक महंत की हत्या कर दी गई। वहीं, एक महिला को गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। मृतक की पहचान बड़ी कुटी के महंत हरिनारायण दास के रूप में कई गई है। जख्मी महिला का नाम सुनीता देवी बताया गया है। घटना की वजह जमीन का विवाद बताया जा रहा है। जख़्मी को इलाज के लिये सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जख्मी सुनीता देवी ने बताया कि मठ की जमीन पर मिट्टी भरने का काम चल रहा था। इसको लेकर एक दिन पहले भी विवाद किया गया था। इसी बीच मंगलवार की देर शाम करीब सवा आठ बजे सत्यम व शिवम सहित 10-15 लोग के साथ आया। मारपीट करने लगा। वे लोग अवैध रूप से मठ की जमीन को कब्जे किये हुए है। एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मठ की जमीन पर मिट्टी भरने का काम किया जा रहा था। मठ की जमीन पर कुछ कोचिंग संचालक भी है। रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई है। इसमें महंत की मौत हो गई है। एक महिला जख्मी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.