पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
थाना क्षेत्र के राधाउर गांव स्थित मुसहरी टोल के वार्ड-4 में बुधवार की रात एक विवाहिता का शव बरामद हुअा। मामले में दहेज में एक लाख रुपए की मांग पूरी नहीं करने ससुराल के लोगों द्वारा गला दबाकर विवाहिता की हत्या करने का अाराेप लगाया गया है। मृतका की पहचान सीजू सदा की 24 वर्षीय पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अरुण कुमार एवं प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
वहीं, मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर मृतका की मां देवकी देवी ने थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पति सीजू सदा, ससुर किशना सदा, सास राजकली देवी, भैसुर विशेश्वर सदा, अशेश्वर सदा, अशोक सदा, संतोष सदा, सतन सदा, रुनिया देवी, सुनीता देवी एवं महादेव सदा को आरोपित किया गया है।
घटना को अंजाम देने के बाद घर के आंगन में शव रखकर फरार हो गए आरोपी
प्रेम-प्रसंग में आकर सरिता ने की थी शादी
मृतका की मां ने बताया कि उसकी पुत्री का कुछ महिनों से सीजू सदा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी होने पर परिजन मिलकर वर्ष 2018 के फरवरी माह में दोनों की शादी करा दिया। शादी के बाद सबकुछ ठीक चला रहा था। इसी बीच कुछ दिनों से आरोपियों द्वारा व्यवसाय करने के लिए एक लाख रुपए का दबाब बनाया जाने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपियों द्वारा उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम देता रहा। साथ ही तरह-तरह से प्रताड़ित करता रहा।
पंचायती होने के बावजूद आरोपी दहेज देने की कर रहा था मांग
पुत्री के साथ मारपीट की घटना की जानकारी होने पर हमलोग उसके घर पहुंचे। वहीं, जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत की गई। लेकिन, आरोपी पंचायत के फैसला को मानने स इनकार कर दिया। हालांकि आरोपियों से हमलोगों ने कुछ महीने का समय मांगा था। लेकिन, इसी बीच आरोपियों द्वारा उसकी पुत्री के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता रहा। आखिरकार मांग पूरा नहीं करने पर आरोपियों ने शनिवार की रात उसकी पुत्री की हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर पुत्री के घर पहुंचे तो पुत्री का शव आंगन में पड़ा मिला।
पुलिस मामले को दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अजय कुमार मिश्रा, प्रभारी थानाध्यक्ष, सुरसंड।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.