शहर के बड़ी पहाड़ी मुहल्ले में शनिवार को लेडीज फैशन शो रूम का शुभारंभ किया गया। पहले ही दिन महिलाओं ने खूब खरीदारी की। शो रूम के संचालक विजय कुमार ने बताया कि शो रूम में सिर्फ महिलाओं के परिधानों की बिक्री होगी। हमारा उद्देश्य हर वर्ग की महिलाओ को फैशन के अनुरूप पारंपरिक एवं आधुनिक परिधान उपलब्ध कराना है। बड़े शहरों की तरह यहां फैशन डिजाइनर द्वारा डिजाइन किए गए सभी परिधान एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। शादी विवाह एवं त्योहारों पर नए डिजाइन के परिधान उपलब्ध करवाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी फैशन डिजाइन में देश में उत्कृष्ट स्थान रखती है। कंपनी उपभोक्ताओं को ऑनलाइन ऑर्डर करने पर घर बैठे ही होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध करवाती है। जल्द ही और भी शो रूम जिले के अन्य इलाकों में खोले जाएंगे। इसका लाभ लोगों को मिलेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.