थाना क्षेत्र के मकनपुर में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी। मृतक राजबल्लभ यादव के 23 वर्षीय पुत्र गोल्डेन कुमार है। वह लड़ाई में बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे गोली मार दी। गोली मारने का आरोप सारे थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव निवासी अनुज कुमार पर लगाया जा रहा है। अनुज, गोल्डेन का बहनोई लगता है। ग्रामीणों की मानें तो अनुज अपनी ससुराल आया हुआ था। वहां से घर लौटने के दौरान ऑटो चालक से उसका झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद वह बड़ेपुर चला गया और वहां से हथियार लेकर वापस मकनपुर पहुंच गया। वह ऑटो चालक से फिर से झगड़ा करने लगा। गोल्डेन बीच बचाव करने के लिए पहुंचा और अपने बहनोई को पकड़कर हटाने लगा। इसी दौरान पिस्तौल से गोली चली और उसके सीने में लग गयी। परिजन उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ ले गये। जहां उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.