सारे थाना क्षेत्र के जाना गांव में बीती रात पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फंदे से लटक जान दे दी। मृतका दयानंद राम की (32) वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी है।
घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि मंगलवार के दिन पति पत्नी बाजार से घूम कर घर आए थे। रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद पत्नी ने कमरे के अंदर फंदे से लटक जान दे दी। घटना के वक्त घर में सास ससुर पति और देवर मौजूद था। आत्महत्या के बाद इसकी सूचना मायके वालों को दी गई। फिलहाल पुलिस पति को हिरासत में लेकर थाने चली गई है।
दरअसल साल 2011 में दयानंद राम की शादी सरमेरा थाना क्षेत्र के धनामा गांव निवासी प्रियंका देवी से हुई थी। दयानंद राम की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत डिलीवरी के दौरान हो गई थी। जिसके बाद दयानंद राम की शादी पहली पत्नी की बहन प्रियंका देवी से कर दी गई थी।
मौत की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया है। सारे थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया कि फिलहाल परिजनों के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है फंदे से लटक महिला ने खुदकुशी कर ली है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.