बिन्द थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में पईन किनारे शौच करने गया एक किशोर पानी में डूब गया। बुधबार की देर शाम पानी भरे पईन से किशोर की लाश बरामद की गई। मृतक छतरपुर गांव निवासी रामाधार यादव के (12) वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार है।
परिजन ने बताया कि बुधवार की दोपहर बच्चा घर से शौच के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। बावजूद किशोर का कहीं अता पता नहीं चल सका। शाम में जब गांव के लोग उस ओर गए तो किशोर का शव पानी मे छहला रहा था। सम्भतः शौच के बाद पानी छूने के क्रम में किशोर गहरे पानी में चला गया। जिसकी वजह से डूब कर उसकी मौत हो गई।
शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन के चीख पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राजीव रंजन पाठक, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार घटनास्थल पर पहुँचे। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। सीओ ने कहा कि आपदा के तहत नियम अनुसार मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता मुहैया करा दी जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.