मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पत्नी स्वर्गीय मंजू सिन्हा के 16 वीं पुण्यतिथि के मौके पर आज पैतृक गांव हरनौत के कल्याणविगहा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले गांव के मंदिर में भगवान का दर्शन किए। उसके बाद सीएम स्मृति वाटिका में स्व. पत्नी मंजू देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। साथ में पुत्र निशांत कुमार व बड़े भाई सतीश कुमार के अलावा गांव व पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल मौजूद थे । जिसके बाद गांव का भ्रमण किया एवं अपने पुराने साथियों से मिले।
उसके बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणबिगहा पहुंच जहाँ लोगों की जन समस्याओं को सुने और उसपर अमल करने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख़्ता इंतज़ाम किया गया था। मौके पर नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर , एसपी अशोक मिश्रा के अलावे कई पदाधिकारी मौजूद रहें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.