नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के अस्थवां गांव में गुरुवार को आई आंधी के कारण ताड़ का पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका मुकेश यादव की पत्नी (30) सिंपी देवी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अचानक आए आंधी के कारण महिला घर के पीछे जलावन उठाने के लिए गई हुई थी। अचानक घर के पास ताड़ का भारी-भरकम पेड़ महिला के ऊपर आ गिरा। जिसकी चपेट में महिला आकर दब गई। आसपास के लोगों ने ताड़ के पेड़ को हटाने का काफी प्रयास किया बावजूद ताड़ के पेड़ को हटा नहीं सके। जिसके बाद जेसीबी की मदद से ताड़ के पेड़ को हटाया गया तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
मौत की सूचना मिलते ही अस्थावां के सीओ, थानाध्यक्ष समेत समाजसेवी लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
थानाध्यक्ष मो. शोएब अख्तर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आंधी की वजह से ताड़ का पेड़ महिला के ऊपर गिर गया था। जिससे दबकर उसकी मौत हो गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.