नालंदा में गुरुवार की शाम एक खटाल में मवेशियों को खिलाने से 5 दर्जन मवेशी बीमार हो गई। वहीं इलाज के दौरान शुक्रवार को 2 गाय और 1 बछड़े की मौत हो गई। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव का है।
पशु आहार खिलाने के बाद बिगड़ी तबीयत
पीड़ित पशुपालक गांव निवासी अंकित यादव है। पशुपालक ने बताया कि नूरसराय बाजार स्थित आजाद मिल से अपना पशु आहार लाए थे। इसके उपरांत उन्होंने सभी मवेशियों को पशु आहार खिलाया। शाम में दूध दुहने के बाद घर चले गए कुछ देर बाद वापस आ कर देखते हैं, तो सभी गायें जमीन पर गिरी हुई थी, जिसके बाद आनन-फानन में पशु चिकित्सक को बुलाया गया और सभी गायों को स्लाइन लगाया गया। इलाज के दौरान दो गाय और एक बछड़े की मौत हो गई। वहीं एक अन्य पशुपालक के मवेशी भी उसी आहार के खाने से बीमार हो गई है। जिसके बाद उन्होंने पशु आहार को खिलाना बंद कर दिया।
क्या कहते हैं पशु चिकित्सक
पशु चिकित्सक की माने तो पशु आहार में ही कोई केमिकल है, जिसके कारण मवेशियों का यह हाल हुआ है। पशु आहार खाने के बाद मवेशियों में कंपन होने लगी, कुछ दवा और स्लाइन किया गया है जिसके बाद स्थिति संभली है। फिलहाल सभी गायों का उपचार चल रहा है। पहले जो गाय 20 लीटर दूध देती थी वह अब सिर्फ आधा लिटर ही दूध दे रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.