संयुक्त किसान मोर्चा बिहार के तत्वाधान में किसान महापंचायत का आयोजन शनिवार को ऐतिहासिक नगरी राजगीर में आयोजित की गई। किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए बिहार के विभिन्न जिलों से लोग राजगीर पहुंचे। महापंचायत में किसान बसों - ट्रेनों के अलावा ट्रेक्टरों से भी सभा स्थल पहुँचे। किसान महापंचायत में शामिल हुए किसानों ने एक स्वर में कहा की किसानों के अधिकार और लड़ाई के लिए अब आंदोलन की आगाज होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली के अध्यक्ष सुरेंद प्रसाद यादव एवं संचालन किसान नेता उमराव प्रसाद निर्मल ने किया।
किसान महापंचायत में हरियाणा से चलकर आये किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी ने कहा की अब समय आ गया है की पूरे देश के किसान एकजुट हो।केंद्र सरकार लगातार किसान विरोधी कार्य कर रही है। जिस कारण पूरे भारत के किसान त्राहिमाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा की बिहार की धरती के किसान काफी मेहनती हैं। उन्होंने कहा की बिहार में भी किसानों की अनदेखी हो रही है।किसानों के लिए बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।अब बिहार के किसान भी संगठित होना शुरू कर दिए हैं।अब देश स्तर पर किसानों को संगठित कर एक बड़ी लड़ाई की तैयारी करनी है।
महापंचायत में शामिल हुए वक्ताओं ने लखीमपुर हिंसा के दोषी केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी के लिए सरकार को घेरने की बात कही। बैठक में खाद-डीएपी की खुली लूट और किल्लत, धान आदि फसल की लूट और बढ़ती मंहगाई , निजीकरण आदि जनसमस्याओं के बारे में चर्चा हुई तथा महापंचायत में भी इन विषयों पर पूरे दमखम के साथ सरकार के समक्ष बात रखी जाएगी।
बिहार के किसान की अपनी समस्या। जैसे: एमएसपी गारंटी लागू करने, दिल्ली के सीमाओं पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसान को मुआवजा, अग्निपथ योजना वापसी, बिहार में व्यापार समिति( मंडी) चालू करने , अन्य राज्यों की तरह खेतों को निशुल्क बिजली पानी उपलब्ध कराने, गन्ना उत्पादक को बकाया राशि उपलब्ध कराने , मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ने , बन्द पड़े राजगीर कृषि महाविद्यालय को खोलने, दक्षिण बिहार को सूखा क्षेत्र घोषित करने, गंगा कोसी में भूमि कटाव कोसी का स्थाई निदान अन्य स्थानीय मुद्दे पर किसान नेताओं ने अपनी बात रखी।
महापंचायत को वैज्ञानिक आर एन सिंह,जवाहर निराला,कल्लू सिंह, सुरेंद्र प्रसाद यादव,अरबिंद कुमार शर्मा, जवाहर निराला, चंद्रशेखर प्रसाद, अध्यक्ष गांव बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति , रामचंद्र आजाद, अध्यक्ष प्रगतिशील किसान संघ,बी बी सिंह, डॉ विनय सिंह, उमेश जी,रामदेव चौधरी,जयराम सिंह,पिंटू चंद्रवंशी, डॉक्टर सुखनारायण भैया जी,रामचंद्र आजाद,मंटू चौरसिया,शाहनवाज हुसैन,जयकिशन राजवंशी,अनुज चौधरी,श्याम किशोर भारती,अजय पटेल,मंजू मुखिया,अशोक यादव,चंद्र प्रकाश,अरविंद साव, साबो देवी,उदय कुमार,अनीता गहलौत सहित अन्य ने संबोधित किया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.