नवादा में कलयुगी बेटे ने अपने ही मां पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रजौली थाना क्षेत्र के जाजपुर गांव का है, जहां सुनील कुमार भाभो के बंध्याकरण ऑपरेशन से नाराज होकर अपने ही मां सीता देवी को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाकू मारकर घायल करने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पिता की भी कर चुका है हत्या
भाभो शोभा देवी ने बताया कि 20 दिन पूर्व अपनी सास के साथ अस्पताल जाकर बंध्याकरण का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन से पहले भैसुर सुनील कुमार ऑपरेशन कराने से मना कर रहा था इसी बात को लेकर शुक्रवार को झगड़ा हुआ और अचानक चाकू से हमला कर अपनी ही मां को घायल कर दिया। बताया जाता है कि गिरफ्तार कलयुगी पुत्र सुनील कुमार पूर्व में भी अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दिया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सुनील कुमार से पूछताछ कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.