रजौली प्रखंड के रजौली पूर्वी और रजौली पश्चिमी पंचायत में 6 वर्षों से लंबित पड़े जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का कार्य होना शुरू हो गया है। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए बीडीओ अनिल मिस्त्री के अनुरोध पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के द्वारा रजौली पूर्वी और पश्चिमी पंचायत के प्रभार में पंचायत सचिव कृष्णा कुमार को सोमवार को यूजर आईडी और पासवर्ड दे दिया गया है। दोनों पंचायतों का यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाने के बाद मंगलवार से दोनों पंचायत क्षेत्रों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनना शुरू हो जाएगा। रजौली नगर पंचायत के कारण लगभग 6 वर्षों से प्रखंड के टकुआटांर ,रजौली पूर्वी और रजौली पश्चिमी का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनने का काम रुका पड़ा था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.