दाह संस्कार से पहले बाढ़ में बहा शव, VIDEO:नवादा में डीजे के साथ निकाली गई अंतिम यात्रा, तेज धार में बहने लगे 10 लोग

नवादा8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

नवादा में गुरुवार को दाह संस्कार करने पहुंचा एक परिवार बाढ़ की तेज धार में फंस गया। इस दौरान 10 लोग तेज धार में बहने लगे। स्थानीय तैराकों की मदद से सभी को सुरक्षित निकाला गया। पर नदी की तेज धार में शव और डीजे बह गया। बुजुर्ग के निधन पर परिजनों ने डीजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली थी। मामला चितरकोली गांव का है।

निवासी कृष्णा सिंह के 80 वर्षीय पिता अर्जुन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। परिजन डीजे बजाकर नाचते-गाते शव का अंतिम संस्कार के लिए धनार्जय नदी ले गए। शव को अभी चिता पर रखा ही गया था कि तभी नदी में अचानक बाढ़ आ गई।

नदी में डीजे और शव बह गया।
नदी में डीजे और शव बह गया।

इससे दाह संस्कार में शामिल 10 लोग पानी की तेज धार में बहने लगे। तभी स्थानीय तैराकों द्वारा सभी को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया। इस दौरान बुजुर्ग का शव और डीजे नदी की तेज धार में बह गया। वहीं, डीजे की तलाश में अभी भी लोग जुटे हुए हैं।

सदर अस्पताल में जलजमाव।
सदर अस्पताल में जलजमाव।

बारिश में डूबा नवादा का सदर अस्पताल और समाहरणालय सड़क
इधर, गुरुवार को नवादा में एक घंटे की तेज बारिश ने नगर परिषद की पोल खोल कर रख दी। प्रजातंत्र चौक से लेकर समाहरणालय और सदर अस्पताल में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीर पानी में घुसकर आते-जाते दिखे। बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। सदर अस्पताल और समाहरणालय में भी जलजमाव हो गया।