थाना क्षेत्र के मठगुलनी गांव के हत्यारोपी पति को बुधवार को पकरीबरावां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 48 घंटे के अंदर पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल गई। इसकी जानकारी देते हुए पकरीबरावां एसएचओ शिशुपाल ने बताया कि मठगुलनी गांव के सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। उस पर अपने ही पहली पत्नी आभा देवी की गला दबाकर हत्या का आरोप है। सोमवार को पुलिस ने उसके घर से उसकी पत्नी की लाश बरामद की थी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया था। उसी आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.