नवादा की गोविंदपुर पुलिस ने झांसे देकर शादी करवाने के आरोप में दो महिला को गिरफ्तार किया। दोनो महिला सोमवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पांडे ने इसकी पुष्टि किया। बताया कि इस मामले में चार नामजद है जिसमे दो महिला को गिरफ्तार किया जा चुका है।बाकी दो की गिरफ्तारी के लिये छापामारी किया जा रहा है। मामला लगभग 1 वर्ष पूर्व आषाढ़ माह की है जब गांगडीह निवासी चिंता देवी व बकसोती निवासी किरण देवी दोनों ने कुतरूचक निवासी सविता देवी की दो पुत्री 14 वर्षीय आरती कुमारी व 19 वर्षीय सुगी कुमारी का ब्याह राजस्थान के दो अलग-अलग युवक से करवाई थी। जहां उसे प्रताड़ित कर उसके साथ गलत धंधा करवाया जा रहा था जिसके विरोध में लड़की की माता सविता देवी के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है।
दिए गए आवेदन में लड़की की मां ने आरोप लगाई है कि दोनों बच्ची के साथ लड़के के द्वारा बराबर प्रताड़ित कर नाजायज धंधा करवाया जा रहा है। इसी बात को लेकर अगुआ बन कर विवाह कराने के आरोप में दोनों महिला व दोनों लड़के के ऊपर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। बताया गया कि पैसे के खातिर झांसे में डालकर सविता देवी की दो पुत्री की शादी चिंता देवी व किरण देवी ने मिलकर लगभग 1 साल पूर्व राजस्थान के पड़वा थाना के हड़किया गांव निवासी चयन सिंह का विवाह सुगी कुमारी व बबलू सिंह का ब्याह आरती कुमारी के साथ अगुआ बन कर चिंता देवी ने गोविंदपुर में रखे किराए के मकान से करवाया था। चयन सिंह व बबलू सिंह आपस में चचेरे भाई हैं।
लड़की की मां सविता देवी के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार दोनों बच्ची को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। लिखित आवेदन के अनुसार चार लोगों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसमें अगुआ बन कर शादी करवाने के आरोप में दोनों महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है बाकी दोनों लड़के की तलाशी अभियान जारी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.