बिहार के नवादा की चार हाथ चार पैर वाली बच्ची चहुंमुखी कुमारी का सफल ऑपरेशन सूरत में हो गया है। डॉक्टर्स ने उसके कमर से निकले 2 हाथ, 2 पैर को ऑपरेशन कर अलग कर दिया है।ऑपरेशन करीब 7 घंटे तक चला, जिसके बाद चहुंमुखी की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में चहुंमुखी पहले से अलग दिख रही है।
उसके ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी अभिनेता सोनू सूद ने उठाई थी। सोनू सूद ने ही चहुंमुखी को परिवार के साथ मुंबई बुलाया था। बीते हफ्ते बुधवार को वो अपने परिवार के साथ मुंबई गई थी। सोनू ने बच्ची और उसके परिवार से मुलाकात भी की थी।
सोनू सूद ने वीडियो कॉल कर चहुंमुखी को देखा था
इससे पहले सोनू सूद ने वीडियो कॉलिंग कर बच्ची के माता-पिता के साथ बात भी की और दिव्यांग बच्ची को भी देखा था। उनको देखने के लिए गांव वाले इकट्ठा हो गए थे। इस दौरान ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। सोमवार को बच्ची अपने माता-पिता और पंचायत के मुखिया के साथ मुंबई के लिए रवाना हुई थी।
बता दें, इस परिवार में 5 सदस्य हैं, जिसमें पीड़ित बच्ची चहुंमुखी, माता उषा देवी, पिता बसंत पासवान और भाई अमित कुमार शामिल हैं। दिव्यांग दंपती मजदूरी कर बच्चों का लालन-पालन कर रहे हैं।
ढाई साल की बच्ची के कमर के हिस्से से दो हाथ और दो पैर जुड़े हैं। जबकि, बाकी के दोनों हाथ और पैर नॉर्मल हैं। परिवार वारिसलीगंज प्रखंड के हेमदा गांव में रहता है।
पटना के IGIMS ने बताया था क्रिटिकल केस
चहुंमुखी के पिता बसंत पासवान ने बताया, 'सोनू सूद के कहने पर बच्ची को लेकर IGIMS पटना ले गए थे, लेकिन वहां के डॉक्टर ने कहा कि यह क्रिटिकल केस है। ऐसे में सर्जरी यहां संभव नहीं है।
इसके बाद कॉल कर मैंने सोनू सूद को सारी बात बताई तो उन्होंने कहा था कि बच्ची को लेकर मुंबई आ जाइए, यहां सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसके बाद बच्ची को लेकर मुंबई गए।'
चहुंमुखी से जुड़ी खबरें पढ़िए...
4 हाथ-पैर वाली बच्ची जाएगी मुंबई:एक्टर सोनू सूद उठाएंगे सर्जरी का खर्च, आज रवाना होगा परिवार
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.