थाना क्षेत्र के गौहरनगर गांव में 11 दिन पूर्व गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार को पटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गौहर नगर गांव में कामेश्वर पासवान एवं अशोक यादव के बीच बरसों से जमीनी विवाद को लेकर आपस में तनाव चल रहा था। इसी क्रम में 3 मई को विवादित जमीन पर आम तोड़ने के दौरान विवाद बढ़ने पर गौहरनगर गांव निवासी कामेश्वर पासवान के पुत्र ने आधा दर्जन राउंड फायरिंग की थी। जिसमें एक गोली अशोक यादव के पुत्र विकास कुमार के पेट में लग गई थी। गोली लगने से विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे जमुई से पटना रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान पटना में एक 11 दिन के बाद शनिवार को इसकी मौत हो गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.