पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया, इसके बाद जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी शख्स दिल्ली के नरेला से दो सगी बहनों को झांसा में लेकर गांव आया था। इसके बाद बड़ी बहन के साथ शुक्रवार की रात दुष्कर्म को अंजाम दिया, पीड़िता की उम्र 13 साल है।
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को इस बारे में भनक लगी। शनिवार की सुबह लोगों ने बच्ची से पूछताछ की। इस दौरान पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद गुस्से में ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे पहले घर से बाहर निकाला, फिर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद फतेहपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। फतेहपुर थाने ने इसकी सूचना महिला थाने को दी। महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि दोनों बहनों के पिता नहीं हैं। मां विधवा है। आरोपी शख्स दिल्ली में उस महिला के पास ही रहता था। महिला को विश्वास में लेकर दोनों बच्चियों को लेकर गांव चला आया था।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.