मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र स्थित डीह जीवर गांव में शुक्रवार की देर रात SC/ST एक्ट के आरोपित को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर जमकर पथराव किया गया। इसमे आधा दर्जन जवान चोटिल हो गए।
पुलिस की दो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हिरासत में लिए गए तीन आरोपितों को छुड़ाने के भी प्रयास किया गया। लेकिन, कड़ी मशक्कत कर तीनों आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस तीनों को लेकर वहां से निकल गयी।
इस दौरान पुलिस जवानों ने जमकर लाठीचार्ज किया। उपद्रवियों को खदेड़कर भगा दिया। बावजूद इसके कुछ लोग अंधेरे में छुपकर पथराव कर रहे थे। स्थिति की गम्भीरता को भांपते हुए पुलिस वहां से निकल गयी। DSP पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के दौरान हमला कर दिया गया था। लेकिन, कोई बड़ी हताहत नहीं हुई है।
पुलिस वाहन को घेर लिया था
DSP पूर्वी के नेतृत्व में हथौड़ी और बोचहां थाना की पुलिस समेत काफी संख्या में फोर्स गांव में पहुंची। आरोपित को इसकी भनक लगी तो वह भागने लगा। जिसे जवानों ने खदेड़ कर दबोच लिया। इसी से आक्रोशित होकर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस की गाड़ी को घेर कर तोड़फोड़ करने लगे। जवानों ने डंडा भांजकर तीन उपद्रवियों को हिरासत में लिया। मुख्य आरोपित भी पकड़ा गया। जिसे छुड़ाने के लिए उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
अचानक हुए हमले से संभल नहीं सकी पुलिस
DSP के नेतृत्व में छापेमारी को पहुंची पुलिस अचानक हुए हमले से नहीं सम्भल सकी। इसके बाद अंधेरा इतना था कि कौन कहाँ से छुपकर पथराव कर रहा है। इसका भी पता नहीं लग रहा था। फ़ोर्स की भी कमी थी। इससे पुलिस को बैकफुट पर जाना पड़ा। हालांकि जिसे पकड़ने गए थे। उसमे कामयाबी मिल गयी। DSP ने कहा कि उपद्रवियों को चिन्हित कर FIR दर्ज की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.