भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। बिहार से गणितज्ञ आनंद कुमार, पेपरमेसी की कलाकार सुभद्रा कुमारी और टेक्ससाइल से जुड़े कलाकार कपिलदेव प्रसाद को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। आनंद कुमार पटना में रहते हैं। सुभद्रा देवी सलेमपुर, मधुबनी की रहने वाली हैं। जबकि, कपिलदेव प्रसाद बसवनबीघा, नालंदा के रहने वाले हैं। सुपर 30 के आनंद कुमार गणितज्ञ हैं।
अनेक गरीब बच्चों को IIT में सफलता दिलवाई आनंद कुमार ने
आनंद कुमार अपने शिक्षण संस्थान सुपर 30 के लिए चर्चा में रहे हैं, जहां उन्होंने ऐसे बच्चों को आईआईटी की तैयारी करवाई जो गरीब थे। उनकी मदद से अनेक बच्चों ने बेहतर मुकाम हासिल किया। आनंद कुमार पर सुपर 30 फिल्म भी बन चुकी है जिसमें रितिक रौशन ने आनंद का किरदार निभाया।
पेपरमैसी कला को पहचान दिलाई मधुबनी की सुभद्रा देवी ने
सुभद्रा देवी, पेपरमैसी की आर्टिस्ट हैं।उन्होंने इसे विशेष पहचान दिलाई। सुभद्रा देवीरहनेवाली तो वे सलेमपुर, मधुबनी की हैं लेकिन इन दिनों दिल्ली में रह रही हैं। पेपरमैसी की कला कागज को पानी में फुलाकार और उसे कूटकर तैयार की जाती है।
बावन बूटे के कलाकार कपिलदेव प्रसाद
कपिलदेव प्रसाद टेक्सटाइल से जुड़ी बावन बूटी से जुड़े कलाकार हैं। बिहार के नालंदा जिला का बसवन विगहा गांव इसका मुख्य निर्माण सेंटर रहा है। इसे लूम के खड़े तानों से तैयार करते हैं। भारत के प्रथम राष्ट्रपति को इस कला से खूब प्यार था। उन्होंने बावन बूटी के चादर, परदा आदि राष्ट्रपति भवन में लगवाए थे।
पटना में शातिर चोर गैंग के 3 अपराधी गिरफ्तार, लग्जरी फोर व्हीलर की करते थे चोरी
पटना से लग्जरी फोर व्हीलर गाड़ियों की चोरी करने वाले शातिरों के एक गैंग को पटना पुलिस ने पकड़ा है। गैंग के 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, एक फोर व्हीलर गाड़ी की चोरी के केस की जांच गर्दनीबाग थाना की पुलिस कर रही थी। इस दौरान वैशाली जिले के रहने वाले अपराधियों का यह गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इनके पास से चोरी की 4 फोर व्हीलर गाड़ियों को बरामद किया गया है। इसके अलावा भी चोरी के कई सामान बरामद किए गए हैं।
पटना में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने आधा दर्जन लोगों को कुचला, 2 की मौत, चार लोग घायल
पटना के बिहटा स्थित लेखन टोला के नजदीक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पर जा रहे आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया है, जिसके कारण 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, तो वहीं तीन महिला एक पुरुष घायल हो गए हैं। वहीं घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिससे पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई है।
नीतीश को कुशवाहा का जवाब- ऐसे कैसे चले जाएं, अपना हिस्सा छोड़कर
जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे, तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगा देगा। इसके बाद बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर। दरअसल, नीतीश कुमार ने कहा था कि उनको जब जाना हो जितना जल्दी जाना हो, वो चलें जाएं।
कांग्रेस से RCP को न्योता, अखिलेश सिंह बोले- भाजपा छोड़ने पर कांग्रेस में स्वागत है
आरसीपी सिंह के लिए कांग्रेस ने पार्टी का दरवाजा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि अगर आरसीपी भाजपा का साथ छोड़ते हैं तो कांग्रेस में उनका स्वागत है। वहीं, उन्होंने महागठबंधन के अंदर बयानबाजी को लेकर कहा कि समाजवादी लोग इसी तरह लड़ते रहते हैं। साथ में काम भी करते रहते हैं। इससे न सरकार की सेहत पर कोई असर पड़ेगा और ना कांग्रेस की सेहत पर कोई असर पड़ रहा है।
उपेंद्र कुशवाहा को CM नीतीश कुमार की नसीहत- जब, जितना जल्दी जाना हो, चलें जाएं
जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। जदयू के बड़े नेता द्वारा भाजपा के संपर्क साधने के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उनको (उपेंद्र कुशवाहा) जब मौका मिलता है, वह चले जाते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जो खुद संपर्क में जाना चाहता है वही यह सब खुद बोलते रहता है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम किस किसको कितना आगे बढ़ाएं कौन कहां चला गया। खैर, यह सब छोड़िए जाने दीजिए। उनको जब जाना हो जितना जल्दी जाना हो, वो चलें जाएं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
गणतंत्र दिवस पर बिहार 2 अफसर को प्रेसिडेंट मेडल
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले प्रेसिडेंट पुलिस मेडल और पुलिस मेडल के नामों की घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से कर दी गई है। इस बार बिहार को 2 प्रेसिडेंट पुलिस मेडल तो 17 पुलिस मेडल मिले हैं। जिन दो पुलिस अफसरों को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए चुना गया है, उनमें नीमचक बथानी के SDPO विनय कुमार शर्मा और आर्थिक अपराध इकाई के इंस्पेक्टर विनय कृष्ण शामिल हैं। हालांकि, इस बार की लिस्ट में बिहार पुलिस को एक भी गैलेंट्री मेडल नहीं मिला है।
पटना में युवक का मर्डर
पटना के काजीपुर इलाके में 27 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वो भी उसके घर के पास में ही। युवक को अपराधियों ने 4 गोली मारी। इस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को मंगलवार की देर रात अंजाम दिया गया। उस वक्त युवक अपने एक साथी के साथ कहीं से घर लौट रहा था। तब रास्ते में अपराधियों से अपना निशाना बनाया।
जिस युवक की हत्या हुई, उसका नाम सेंटी दीक्षित है। इस वारदात में उसका साथी भी घायल है। पर वो कहां है, इसकी जानकारी बुधवार की सुबह तक पुलिस को नहीं मिल पाई है। सेंटी के परिवार को जब उसके हत्या की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जल्दी से उसे PMCH ले गए। जहां उसके मौत की पुष्टि कर दी गई। पूरी खबर यहां पढ़ें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.