पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अरुणाचल कांड में भाजपा से जदयू को मिले जख्म पर पहला मरहम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डिप्टी रहे राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने लगाया था और अब बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव इस जख्म को भरने के लिए सीधे जदयू दफ्तर ही पहुंच गए। भूपेंद्र यादव ने जदयू दफ्तर पहुंचकर कहा कि वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह को बधाई देने पहुंचे थे। यादव ने बिहार में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की भी जानकारी दी।
भाजपा से नीतीश नहीं, अब RCP ही करेंगे समन्वय
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ने के पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि उनके बाद रामचंद्र प्रसाद सिंह, यानी RCP ही हैं। भास्कर की इस खबर पर 7 दिन बाद जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुहर लगी थी जब RCP सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे देश की राजनीति के लिए अपना समय निकालने की बात कही थी और यह भी तय हो गया था कि बिहार में भाजपा से समन्वय का पूरा जिम्मा ही RCP के कंधों पर होगा। गुरुवार को यह दिख भी गया। बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव जदयू के दफ्तर पहुंचे और उन्होंने RCP सिंह से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
सब पटरी पर, इसलिए खरमास बाद मंत्रिमंडल विस्तार
भास्कर ने 16 जनवरी को बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख बताई है और अब सभी राजनेता इसी तरह की बात भी कह रहे हैं। भूपेंद्र यादव ने भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद कहा कि खरमास के तुरंत बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा। जदयू और भाजपा में किसी बात पर किसी भी तरह का गतिरोध नहीं है और आपसी समन्वय के आधार पर विस्तार की रूपरेखा तैयार हो रही है।
जदयू किसी बात को लेकर दुखी नहीं होता : RCP
जदयू दफ्तर में पहुंचे बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव के बारे में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह ने कहा कि BJP के लोग मुझे सम्मानित करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विषयों पर चर्चा नहीं हुई। मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि मुख्यमंत्री सभी दलों की राय लेकर ही काम करते हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार हमारे लिए कोई बड़ा विषय नहीं है। उन्होंने अरुणाचल मामले पर कहा कि जदयू किसी बात को लेकर दुखी नहीं होता है। हम प्रसन्न रहने वाले लोग हैं। जीतन राम मांझी की मांग पर कहा कि चारों दलों के नेता मिल-बैठ कर इस विषय पर बात कर लेंगे।
पॉजिटिव- इस समय निवेश जैसे किसी आर्थिक गतिविधि में व्यस्तता रहेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद तथा सकून दायक रहेगा। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.