LIVEअपडेट्स बिहार:जदयू के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 27 नवंबर को, 47 सांगठनिक जिलों में निर्वाचन पूरा

बिहार6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार में जदयू के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 27 नवंबर को होगा। इससे पहले 26 नवंबर को नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नामांकन की प्रक्रिया होगी। फिलहाल उमेश कुशवाहा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष हैं। जानकारी के अनुसार पार्टी ने अपने 47 सांगठनिक जिलों में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सिर्फ चार सांगठनिक जिलों में निर्वाचन नहीं हो सका है। पढ़ें पूरी खबर...

बेगूसराय में गैस टैंकर ने टेंपो में मारी टक्कर, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय में तेज रफ्तार गैस टैंकर गाड़ी ने पीछे से टेंपो में मारी जबरदस्त भीषण टक्कर। टेंपो पर सवार 10 लोग हुए गंभीर रूप से घायल। इसमें कई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरत है। बताते चलें कि बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर संजात पथ पर बुधवार की सुबह में पर्रा मोची टोल के पास हुआ।

इस घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इसमें महिला, बच्चे एवं पुरुष शामिल हैं। सभी घायल बीरपुर एवं भवानंदपुर के बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुजफ्फरा से टेंपो पर सवार होकर यात्री बेगूसराय की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पर्रा काली मंदिर मोची टोल के समीप बेगूसराय बीरपुर बेगूसराय संजात पथ पर ओवरटेक कर पीछे से एक गैस टैंकर गाड़ी ने जबरदस्त भीषण टक्कर मारते हुए बेगूसराय की तरफ भाग निकला। पढ़िए पूरी खबर...