सीएम नीतीश कुमार ने राजगीर में विस्तारित वेणुवन और घोड़ा कटोरा झील के पास बने नए पार्क का उद्घाटन किया। 27 करोड़ की लागत से 21 एकड़ भूमि पर निर्माण कराया गया है। घोड़ा कटोरा में भी चार करोड़ की लागत से चार एकड़ जमीन में पार्क का निर्माण कार्य कराया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि बिहार का यह पहला सबसे बेहतरीन पार्क साबित होगा। इधर दोनों पार्क के निर्माण कार्य हो जाने के बाद देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए यह आकर्षण का केंद्र साबित होगा।
पार्क में होगी ऐसी सुविधाएं
घोड़ा कटोरा में चिल्ड्रन पार्क, नागालैंड की तर्ज पर होटल रेस्तरां, ओपिनियन थियेटर, कन्वेंशन हॉल फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही पर्यटको के लिये व्ययाम के लिए एक्सरसाइज मशीन भी लगाई गई है। जो व्यायाम के साथ- साथ एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। वहीं, वेणुवन करीब पांच एकड़ का था, लेकिन अब यह 21 एकड़ का हो गया है, आसपास के खाली पड़े एरिया को भी इसमें मिलाकर वेणुवन का विस्तार किया गया है। गया से राजगीर आने पर भगवान बुद्ध इसी स्थल पर निवास करते थे। इसी के उद्देश्य से इस पार्क को और विकसित किया गया है, जिसमें एक साथ करीब 1000 पर्यटक घूम सकते हैं । इस पार्क को 27 करोड़ की लागत से 21 एकड़ भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है, जो बिहार का पहला सबसे बेहतरीन पार्क साबित होगा। यहां एक बड़ा मेडिटेशन सेंटर का भी निर्माण कार्य किया गया है, जहां बड़ी संख्या में बौद्धधर्मावलंबी एक साथ बैठ सकेंगे।
इसलिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा वेणुवन
वेणुवन को 3 जोनों में बांटा गया है, इनमें 10.33 एकड़ भूमि वेणु वन विहार की है। इसके अलावा 4.04 एकड़ राजस्व विभाग का और 7.26 एकड़ दृष्टिक बोर्ड की भूमि है। नए रूप वाले वेणुवन का मेन गेट राजगीर गया एनएच83 पर किला मैदान के पास बनाया जा रहा है। इसमें बस स्टैंड की ओर से आने वाले पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग होगी, यहीं पर टिकट बुकिंग काउंटर और पार्किंग होगी। पार्क में 7000 बांस के पौधे लगाए गए हैं, जो कि अलग-अलग प्रजातियों के हैं। डिस्ट्रिक्ट बोर्ड की 7.26 एकड़ में आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए फूलों से लैस पफ्रेगनेश पार्क, एमपीथिएटर शो एरिया कैफेटेरिया कम कैंटीन और शौचालय बनाए गए हैं।
क्या बोले सीएम नीतीश
उद्घाटन के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर का विकास किया जा रहा है। जब साल 2009 में अपने प्रवास यात्रा के दौरान यहां आए ,थे तभी उन्होंने घोड़ा कटोरा समेत अन्य जगहों को विकसित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद राजगीर में घोड़ा कटोरा झील का निर्माण किया गया। साथ ही जू सफारी और नेचर सफारी का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इसके अलावा भगवान बुद्ध के प्रिय स्थली वेणुवन में विहार पार्क का निर्माण किया गया है। राजगीर के बारे में जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि प्राकृतिक रूप से सुंदर जगह है। इस वजह से नेचर सफारी का निर्माण शुरू किया गया। यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। नई पीढ़ी को पर्यावरण को लेकर काफी प्रेरणा मिलेगी। राजगीर एक विशिष्ट जगह है, हर धर्म के लिए यह महत्वपूर्ण है। हर धर्म का राजगीर स्थल है। सभी लोगों के लिए यह आकर्षक स्थल है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.