पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बिहार में रविवार को प्रवासी मजदूर की मौत के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मजदूर चार दिन पहले गायिजाबाद से लौटा था और तबीयत बिगड़ने पर उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। ये तीसरा मामला है जब किसी मरीज की मौत के बाद जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हो। इससे पहले मुंगेर और सासाराम के रहने वाले मरीज की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। राज्य में कोरोना से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। पटना, मुंगेर, सासाराम, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और वैशाली के एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है।
52 नए केस, अब तक 663 संक्रमित
रविवार को बिहार में कोरोना के 52 नए केस मिले। इसमें पटना के 9, किशनगंज के आठ, सहरसा-मधेपुरा के 7-7, पूर्वी चंपारण-अरवल के 4-4, मुजफ्फरपुर के 3, गया-दरभंगा-नवादा के 2-2 और बेगूसराय-अररिया-औरंगाबाद-भोजपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 663 हो गई है। गया में 15 दिन बाद नया केस मिला है। शनिवार को बाहर से लौटे 49 लोगों में से 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रिकवरी में बिहार चौथे नंबर पर
बिहार के लिए अच्छी बात यह है कि कुल संक्रमित मरीजों में से 54% अब स्वस्थ हैं। यह राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है जो 29 फीसदी है। शनिवार को 51 लोग स्वस्थ हुए। ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या अब 318 हो गई हैै।
बक्सर-कैमूर में बेहतर रिकवरी
पिछले दिनों बक्सर और कैमूर में संक्रमण तेजी से फैला। अब दोनों जिलों में मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं। बक्सर के 56 में से 54 और कैमूर के 32 में से 27 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। गया एकमात्र जिला है जहां, सभी संक्रमित अब स्वस्थ हैं। यहां कुल 6 केस आए थे।
आरा: नया केस
आरा जिले में कुल 18 केस मिले थे। ये सभी अब स्वस्थ हैं। लेकिन, शनिवार को फिर एक मामला सामने आया। संक्रमण का नया मामला अगिआव ब्लॉक में मिला है।
हॉट स्पॉट मुंगेर: 24 घंटे में दो नए केस
हॉट स्पॉट मुंगेर में 24 घंटे में दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। तीन दिन यहां कोई नया मामला सामने नहीं आया था। जो दो नए केस सामने आए हैं वे खड़गपुर के क्वारैंटाइन सेंटर में पिछले दो दिनों से रह रहे थे। मुंगेर में अब तक 104 मरीज मिले। 43 ठीक हो गए। 58 का इलाज चल रहा है।
बक्सर: नया भोजपुर में 63 लोगों पर केस दर्ज
बक्सर के कंटेंटमेंट एरिया नया भोजपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 63 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस सभी इलाकों में गश्त कर रही है। जिले में अब तक 56 मरीज मिले हैं। 54 स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना से प्रभावित टॉप 10 जिले-
जिला | मरीज | ठीक हुए | मौत |
मुंगेर | 104 | 43 | 1 |
रोहतास | 59 | 40 | 1 |
बक्सर | 56 | 54 | 0 |
नालंदा | 40 | 35 | 0 |
सीवान | 33 | 26 | 0 |
कैमूर | 32 | 27 | 0 |
बेगूसराय | 26 | 8 | 0 |
मधुबनी | 24 | 0 | 0 |
गोपालगंज | 18 | 17 | 0 |
भोजपुर | 19 | 10 | 0 |
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.