पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का सामान्य ज्ञान एक बार फिर चर्चा में है। इस बार रेणु देवी ने लोकतंत्र के स्तंभों को ही बदल दिया है। उद्योग विभाग से जुड़े एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची रेणु देवी ने मीडिया को लोकतंत्र का तीसरा स्तंभ बता दिया। खुद को लेकर चल रही कुछ खबरों से नाराज रेणु देवी मीडिया को खबरों के मामले में सतर्कता बरतने की सलाह दे रही थीं। इसी दौरान बोलते हुए उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का तीसरा स्तंभ बता दिया।
क्या कहता है संविधान
भारतीय संविधान में लोकतंत्र के तीन स्तंभ माने गए हैं। ये हैं - व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। वजह कि मीडिया के जरिये सामने आनेवाली खबर सरकार को जनता प्रति जवाबदेह बनाती है। लेकिन बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के लिए मीडिया ही लोकतंत्र का तीसरा स्तंभ है।
पहले भी फिसल चुकी है जुबान
यह पहला मौका नहीं जब रेणु देवी का कोई बयान चर्चा में आया है। पहले भी उन्होंने वर्ष 2020 को बीस हजार बीस कहा था। उनका यह वीडियो तब खूब वायरल हुआ था, जब वो उप मुख्यमंत्री बनी थीं।
तेजस्वी यादव के हमले का भी दिया जवाब
पटना में एक ट्रेड फेयर के उद्घाटन समारोह में पहुंची रेणु देवी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी जवाब दिया। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने पर कानूनी कार्रवाई वाले मसले पर तेजस्वी ने कहा था कि बिहार सरकार भ्रष्टाचारियों का बचाने की कोशिश कर रही है, और मैं सरकार के खिलाफ बोलता रहूंगा। तेजस्वी के इसी बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी को भाषा की भद्रता का ख्याल रखना चाहिए।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.