भोजपुर जिले के घोड़पोखर गांव में शुक्रवार देर रात विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के 5 बच्चे समेत 13 लोगों की सेहत बिगड़ गई। सभी को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है।मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र इलाके का है। शुक्रवार रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्यों की सेहत खराब होने लगी।
13 लोगों के बीमार होने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर के पास जुट गए। बीमार लोगों में गंगाधर यादव, उनकी पत्नी शांति देवी, पुत्र अंकित कुमार, तीन बेटी प्रियांशु कुमारी, पिंकी कुमारी, दीपा कुमारी शामिल हैं। इसके अलावा अभिषेक कुमार, राम प्रयाग यादव,पवन कुमार, राहुल कुमार, बैजयांती देवी, लालझारो देवी और रिंकू कुमारी भी बीमार हैं।
बीमार लोगों के परिवार के धीरज कुमार ने बताया कि मशरूम की तरह बांसवारी में एक छते नुमा पौधा उगता है। उसी छते नुमा पौधे का सब्जी शुक्रवार शाम उनके घर में बनी थी। जिसे परिवार के सभी लोगों ने रात में खाया था। भोजन करने के कुछ देर बाद परिवार के सभी लोगों को दस्त एवं उल्टी होने लगी। देखते ही देखते सभी की हालत काफी बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि, सभी लोग खतरे से बाहर है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.