पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजद ने श्याम रजक समेत तीन नेताओं को बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। गुरुवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस आशय का पत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से परामर्श के बाद बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। पुनर्गठित समिति में श्याम रजक, भूदेव चौधरी और प्रेम कुमार मणि को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
पत्र में कहा गया है कि आशा है कि ये तीनों पदाधिकारी पार्टी के सुदृढ़ और धारदार बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे और पार्टी के संघर्षात्मक और रचनात्मक कार्यों में अपना योगदान देंगे।
श्याम रजक को तेजस्वी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी
पूर्व उद्योग मंत्री श्याम रजक 5 महीने पहले जदयू से निकाले जाने के बाद राजद में शामिल हो गए थे। तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। तब श्याम रजक ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार सिर्फ अफसरों की सुनते हैं। पार्टी के कई मंत्री, विधायक और जन प्रतिनिधि खुद को प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। मैंने नीतीश कुमार के साथ रहकर 10 साल बर्बाद कर दिए।
भूदेव चौधरी रालोसपा छोड़कर राजद में आए थे
भूदेव चौधरी विधानसभा चुनाव से पहले रालोसपा छोड़कर राजद में आ गए थे। वह रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। भूदेव चौधरी को साल 2000 में बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने बांका के धोरैया से मैदान में उतारा था। तब समता पार्टी के टिकट पर वे पहली बार चुनाव जीते थे। 2005 के विधानसभा चुनाव में वह जदयू के टिकट पर वहां से दूसरी बार चुनाव जीते। 2009 के लोकसभा चुनाव में जदयू ने उन्हें जमुई से टिकट दिया और उन्होंने राजद के श्याम रजक को हराया था। 2015 में वे उपेंद्र कुशवाहा के साथ चले गए।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.