बिहार LIVE अपडेट्स:BPSC की 67वीं PT की परीक्षा अगस्त में होगी, निर्वाचन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी को EOU ने किया गिरफ्तार

बिहार9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

BPSC 67वीं पीटी की परीक्षा अब अगस्त में ली जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से इसके बारे में जानकारी दी गई है। लेकिन, अगस्त में किस तारीख को होगी। दरअसल, पेपर लिक कांड के बाद पीटी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है। BPSC की ओर से 2022 का कैलेंडर भी जारी किया गया है। पढ़िए पूरी खबर...

निर्वाचन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी आलोक कुमार को आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने को लेकर गिरफ्तारी की गई है। डिप्टी सेक्रेटरी आलोक कुमार ने इस पोस्ट को अपने अधिकारियों वाले ग्रुप पर भी पोस्ट किया था। जांच की गई तो नंबर ट्रेस हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सचिवालय के आदेश पर आर्थिक अपराध इकाई ने उन्हें तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। निर्वाचन विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थापित आलोक कुमार पर आर्थिक अपराध इकाई ने धारा 153ए और 66 आईटी एक्ट 2000 के अंतर्गत मुकदमा दायर किया है। इस केस के जांच की जिम्मेदारी आर्थिक अपराध इकाई के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई है। पढ़िए पूरी खबर...

BPSC की ओर से जारी चिट्ठी।
BPSC की ओर से जारी चिट्ठी।

वैशाली में आकाशीय बिजली गिरने के कारण तीन लोगों की मौत, खगड़िया में गई मां-बेटी की जान

मानसून की बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शनिवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वैशाली में तीन और खगड़िया में दो लोगों की मौत हो गई। घटना में 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राघोपुर पीएससी में भर्ती करवाया गया है। जहां से तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। इधर, खगड़िया की घटना में मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों खेत में मूंग तोड़ने गई थी। इसी दौरान यह घटना हुई।

बिहार BJP के 12 नेताओं और विधायकों को मिली Y कैटेगरी की सिक्योरिटी

बिहार BJP के 12 नेताओं और विधायकों को Y कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है। इसमें दोनों डिप्टी सीएम सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, दरभंगा से विधायक संजय सरावगी और दीघा से विधायक संजीव चौरसिया शामिल हैं। इसके साथ ही MLC अशोक अग्रवाल, MLC दिलीप जायसवाल और MP गोपाल जी ठाकुर को भी Y कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है।

प्रेस वार्ता करते BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल।
प्रेस वार्ता करते BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल।

BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने इशारों में JDU पर साधा निशाना, कहा- केवल बीजेपी को टारगेट किया जा रहा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने इशारों में JDU पर निशाना साधा। कहा- पूरे बिहार में बीजेपी को केवल टारगेट किया गया। पुलिस ने कहीं लाठीचार्ज नहीं किया और ना की कोई ठोस कार्रवाई की। बीजेपी नेता के दफ्तरों को जलाया गया।

उपेंद्र कुशवाहा और ललन सिंह के आपत्ति जताने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसको आपत्ति हैं तो कारण बताए कि अग्निपथ योजना में क्या खराबी हैं। अगर ये सब नहीं रोका गया तो किसी के लिए अच्छा नहीं होगा। पढ़िए पूरी खबर...

पटना के कई इलाके में मानसून की पहली बारिश हुई।
पटना के कई इलाके में मानसून की पहली बारिश हुई।

पटना के कई इलाकों में बूंदाबांदी

पटना के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। इसके साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बोरिंग कनाल रोड, पाटलिपुत्र, नेहरू नगर समेत कई मोहल्लों में बूंदाबांदी हो रही है। साथ में तेज हवाएं भी चल रही हैं। पढ़िए पूरी खबर...

मधेपुरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

मधेपुरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के केपी कॉलेज के पास की है। शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर...

मुंगेर में सड़क हादसे में तीन युवकों की हालत गंभीर है। शनिवार की सुबह सदर अस्पताल में तीनों को भर्ती करवाया गया है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जमुई जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दिया। तीनों की पहचान जमुई निवासी राजेश कुमार सिंह का 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, शैलेंद्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र राजा कुमार एवं 28 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई। अस्पताल के डॉक्टर ने चिकित्सक ने तीनों घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पढ़िए पूरी खबर...