बिहार में कोरोना वायरस का आंकड़ा बढ़ने लगा है। हर दिन बढ़ते जा रहे आंकड़ों ने फिर से डर पैदा कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार का आंकड़ा जारी कर दिया गया है। 29 जिलों में कोरोना वायरस के 111 पॉजिटिव केस मिले हैं। यह सोमवार की तुलना में काफी अधिक है। कल बिहार के 23 जिलों में 90 केस मिले थे। डराने वाला आंकड़ा राजधानी का भी है। पिछले दो दिनों से पटना कोरोना वायरस के नए मामलों के मिलने में टॉप पर है। कल पटना में 43 केस पॉजिटिव आए थे, जो आज बढ़कर 50 पहुंच गया है।
जिले | केस |
पटना | 50 |
बेगूसराय | 8 |
भागलपुर | 7 |
भोजपुर | 6 |
रोहतास | 4 |
गोपालगंज, किशनगंज | 3 |
औरंगाबाद, गया, मधुबनी, नालंदा | 2 |
बांका, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद, कटिहार, लखीसराय, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नवादा, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सिवान, सुपौल, वैशाली | 1 |
फिर से अस्पतालों में इलाज को लेकर तमाम तैयारियां शुरू
राज्य सरकार अपनी तरफ से लगातार लोगों के बीच टेस्टिंग बढ़ाने की कवायद में जुटी हुई है। पहले की तरह अब फिर से अस्पतालों में इलाज को लेकर तमाम तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बेडों की संख्या फिर से बढ़ाई जा रही है। कोरोना को लेकर इंजेक्शन भी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में दिया जा रहा है। हर दिन काफी सारे लोग इंजेक्शन ले भी रहे हैं। मगर, इस वायरस का दूसरा फेज तेजी से अपने पांव फैलाता हुआ जा रहा है। राज्य के दूसरे जिलों में भी नए मामले सामने आते जा रहे हैं। मंगलवार को पटना में कुल 2901 टेस्ट हुए। इसमें 1933 RTPCR, 961 एंटीजेन और 7 ट्रूनेट टेस्ट शामिल हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.