गया में नशे में धुत 2 चुनाव कर्मी अरेस्ट:नशे में धुत दो चुनाव कर्मी अरेस्ट, चर्चा है- महिलाओं के कमरे में घुसने की भी कर रहे थे कोशिश

गयाएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहनपुर थाना की पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया। - Dainik Bhaskar
मोहनपुर थाना की पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया।

गया के मोहनपुर प्रखंड के बैद्यनाथपुर बूथ पर तैनात दो चुनाव कर्मी P1 और P2 नशे में धुत पाए जाने पर गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। हालांकि चर्चा यह है कि नशे में धुत शराब कर्मी महिला पुलिसकर्मी के कमरे में घुसने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इस बात से पुलिस प्रशासन इंकार कर रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पकड़े गए दोनों चुनाव कर्मी नशे में थे और हंगामा कर रहे थे।

जिले के नक्सल प्रभावित प्रखंड बाराचट्टी और मोहनपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव के दसवें चरण के तहत आज सुबह से ही मतदान चल रहा है। मतदान को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और चुनाव कर्मी तैनात किए गए हैं। मोहनपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार की देर रात बैजनाथपुर बूथ पर तैनात चुनाव कर्मी अखिलेश कुमार और राकेश कुमार नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में काफी रात हो चुकी थी। रात के समय ही उन्हें सीएचसी ले जाया गया और वहां उनकी मेडिकल जांच कराई गई। जांच में भारी मात्रा में शराब पीने की पुष्टि हुई, जिनके आधार पर उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्हें शाम तक जेल भेज दिया जाएगा।

पकड़े गए चुनाव कर्मियों द्वारा महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़खानी और उनके कमरे में घुसने से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह गलत सूचना है। वह नशे में थे जिसकी सूचना मिली तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। किसी भी महिला पुलिसकर्मी के साथ किसी प्रकार की घटना नहीं हुई है। इधर सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि नशे में धुत होकर बैजनाथपुर बूथ पर देर रात्रि हंगामा करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों शराब के नशे में धुत थे। इस बात की पुष्टि हुई है।

खबरें और भी हैं...