पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मधुबनी के महमदपुर हत्याकांड से जोड़कर BJP विधायक व पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा का नाम खूब लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट की भरमार है जिसमें उनपर इस मामले के मुख्य दोषियों को संरक्षण देने का आरोप लग रहा है। बेनीपट्टी में पीड़ित परिवारों के बीच न पहुंचने के लिए भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इन सब बातों को लेकर विनोद नारायण झा ने सोशल मीडिया के ही माध्यम से अपनी सफाई दी थी। उन्होंने सबसे बड़ी बात कही कि जिस जगह घटना हुई है, वह उनके विधानसभा क्षेत्र में नहीं है। वे अभी दिल्ली में अपनी बेटी-दामाद के पास हैं। झा की सफाई पर उनका बचाव करने राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी भी आगे आए थे।
अपनी सफाई में क्या-क्या बोले विनोद नारायण झा
बेनीपट्टी विधायक पर पीड़ित परिवार के गांव के लोगों ने भी आरोपितों से सांठ-गांठ रखने के संगीन आरोप लगाए हैं। इस पर उन्होंने कहा -
सुशील मोदी ने झा के बचाव में क्या कहा
विनोद नारायण झा का नाम आने के बाद BJP नेता व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी उनके पक्ष में खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि आरोप लगा देने से कोई दोषी नहीं हो जाता है। विनोद नारायण झा पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। सार्वजनिक जीवन में आरोप लगते रहते हैं।
BJP विधायकों ने ही उठाया है लॉ एंड आर्डर पर सवाल
होली के दिन 29 मार्च को हुए इस हत्याकांड के बाद BJP के ही दो विधायकों ने सबसे पहले लॉ एंड आर्डर पर सवाल उठाए थे।
JDU के राजपूत नेताओं ने भी CM से कार्रवाई की मांग की
महमदपुर में जिन पांच लोगों की हत्या की गई वो सभी भाई थे और राजपूत जाति के थे। इस वजह से भी बिहार में पक्ष-विपक्ष के राजपूत नेता मुखर हैं। सोमवार को ही पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह के नेतृत्व में JDU के कई राजपूत नेता CM नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। सिंह ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। आश्रितों के लिए नौकरी और मुआवजा की व्यवस्था करनी चाहिए। जो अपराधी हैं, उनकी गिरफ्तारी हो और स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द सजा दिलाई जाए।
आज तेजस्वी यादव भी पहुंचे हैं महमदपुर
विपक्ष के नेता व-लतेजस्वी यादव आज पूरे लाश्कर के साथ महमदपुर गए और मृतकों के परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने की बात कही। तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार अपराधियों को बचा रही है। सरकार के लोग सांठगाठ से हत्याएं करा रहे हैं। BJP MLA विनोद नारायण झा को सरकार बचा रही है। गांव वाले, मृतकों के परिजन बार-बार कह रहे हैं कि वो भी इस साजिश में शामिल हैं।
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.