गया के गुरारु थाना क्षेत्र में बैंक डकैती हुई है। गुरुवार करीब साढ़े 10 बजे छह हथियार बंद अपराधी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से 16 लाख रुपये लूट लिए। अपराधियों ने बैंक में मौजूद कस्टमर और बैंक के कर्मियों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। यही नहीं बैंक कर्मियों की डकैतों ने धुनाई भी की। अचरज की बात है कि बाजार में बैंक डकैती की घटना को अंजाम देकर अपराधी बाइक से बड़े ही आसानी से चलते भी बने। लेकिन इस बात का अंदाज बैंक के बाहर आते-जाते लोग या आसपास के दुकान के लोगों को नहीं हुई।
अनिल हेगड़े को उम्मीदवार बनाने पर नीतीश ने जताई खुशी, कहा- समर्पित कार्यकर्ता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- अनिल हेगडे हमारे काफी पुराने साथी हैं। पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं। इन्होंने आज तक कभी भी कोई इच्छा जाहिर नहीं की। हम सभी लोगों की राय बनी है कि इस बार अनिल हेगड़े को राज्यसभा भेजा जाए। इस फैसले से कार्यकर्ताओं में और नेताओं में काफी खुशी है। अनिल हेगड़े जॉर्ज फर्नांडिस के नेतृत्व में काम करते थे। हम लोग जॉर्ज साहब के नेतृत्व में काम करते थे। अपने युवावस्था से लेकर अब तक पार्टी के लिए समर्पित अनिल हेगड़े को राज्यसभा भेजने में खुशी हो रही है। पढ़िए पूरी खबर...
पूर्णिया में BDO अजय कुमार प्रिंस के ठिकानों पर रेड
पटना और पूर्णिया में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने कार्रवाई की है। डगरुआ (पूर्णिया) के BDO अजय कुमार प्रिंस के 4 ठिकानों को खंगाल रही है। अजय कुमार प्रिंस पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप है। EOU की अलग-अलग टीम इनके ठिकानों को खंगाल रही है। पढ़िए पूरी खबर...
कैमूर में तबीयत बिगड़ने से भाई-बहन की मौत
कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खामीदौरा गांव में तबीयत बिगड़ने से दो बच्चों (भाई-बहन) की मौत हो गई है। मंगलवार की रात करीब 12 बजे रवि राम की 8 वर्षीय पुत्री निराशा को उल्टी दस्त होने लगा तो कुछ ही देर बाद 3 वर्षीय सत्यानंद को भी उल्टी होने लगी। रात होने की वजह से परिजन बुधवार की सुबह नजदीक के एक प्राइवेट क्लीनिक में ले गए। यहां इलाज शुरू हुआ लेकिन दवा चलने के बाद भी दोनों बच्चों की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत और बिगड़ती चली गई। ऐसे में झोलाछाप डाक्टर ने दोनों बच्चों को रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे। वे झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...
थानेदार सहित 6 पुलिस वाले भी घायल
बेतिया में बुधवार की देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ। इसमें कालीबाग ओपी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला शहर के कालीबाग ओपी थाना अंतर्गत मछलीहटा छावनी चौक का है। जहां दो पक्षों के बीच बीती रात 10:30 बजे जमकर पथराव हुआ है। पथराव में पुलिस के अलावे 6 अन्य लोग भी घायल हैं। पढ़िए पूरी खबर...
आरा में हादसा, होमगार्ड जवान की मौत
आरा-बक्सर NH पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बीबीगंज पेट्रोल पंप के समीप बुधवार देर रात एक बेलगाम कार ने गश्ती के दौरान पूछताछ कर रहे एक एसआई व होमगार्ड समेत आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। जबकि गश्ती में रहे एक एसआई व होमगार्ड समय पांच लोग जख्मी हो गए। इलाज के दौरान उन्होंने आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया।पढ़िए पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.