पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सारण में ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण डकैती हुई। बुधवार देर रात करीब 12:15 बजे सोनपुर स्टेशन पर एक दर्जन डकैत ट्रेन में घुसे। लगभग 10 KM आगे बढ़ने के बाद छपरा-सीवान रेलखंड पर दिघवारा स्टेशन से पहले डकैतों ने यात्रियों से मारपीट कर करीब 5 लाख से अधिक के कैश, जेवर और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी। इसके बाद डकैतों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और फरार हो गए। घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी दाहिनी जांघ में गोली लगी है। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा नगर निवासी शिवम यादव (22) के रूप में हुई है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने यात्रियों से घटना के बारे में पूछताछ की। GRP प्रभारी धमेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात एक दर्जन डकैत सोनपुर स्टेशन पर ग्वालियर एक्सप्रेस की G5 बोगी में घुसे। स्टेशन से चलने के करीब 10 KM बाद डकैतों ने हथियार के बल पर यात्रियों से मारपीट और लूटपाट की। साथ ही एक यात्री को भी गोली मार कर घायल भी कर दिया। डकैतों की तलाश में छापेमारी चल रही है। आसपास के गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.